राज्य समाचार

नर्स ने डॉक्टर पर लगाया रेप का आरोप, कहा- प्यार के झांसे में लेकर बनाया हवस का शिकार

Spread the love

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से रेप का सनसीखेज मामला सामने आया है। एक निजी अस्पताल की नर्स ने अस्पताल के डॉक्टर पर रेप का आरोप लगाया है। नर्स ने आरोप लगाते हुए कहा है कि डॉक्टर प्यार का झांसा देकर मुझे हवस का शिकार बनाया है। मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार राजधानी के गुढय़ारी इलाके के वृंदावन अस्पताल में कार्यरत डॉ भागवत साहू पर अस्पताल के ही एक नर्स ने रेप का आरोप लगाते हुए कहा है कि डाक्टर ने पहले तो नर्स को अपने प्रेमजाल फंसाया और फिर शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ जिस्मानी ताल्लुकात बना लिए। पीडि़ता ने जब शादी की बात की तो डॉक्टर मुकर गए और बात को टालने का प्रयास करने लगे। युवती को लगा कि डाक्टर ने उसके साथ धोखा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया तो नर्स ने इसकी शिकायत गुढिय़ारी पुलिस को कर दी। इसके बाद पुलिस ने 376 सहित अन्य धाराओं के तहत डाक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button