राज्य समाचार

FIR के बाद सामने आए KNS के अमर नारायण, आरोपों को गलत बताया

Spread the love

 

रायपुर/कोरबा। थाना तेलीबांधा, रायपुर में दर्ज एफआईआर क्रमांक 0509/2026 के संबंध में केएनएस विनायक माइनिंग एंड इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर अमर नारायण सिंह का वक्तव्य इस प्रकार है:

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

 

 

मेरे विरुद्ध लगाए गए ठगी के आरोप पूरी तरह असत्य और निराधार हैं। यह आपराधिक मामला नहीं है। यह एक लिखित अनुबंध से उत्पन्न व्यावसायिक लेन-देन का विवाद है।

 

शिकायतकर्ता अक्षत राजन की फर्म मेसर्स 3 डायमंड इंडस्ट्रीज और हमारी कंपनी के बीच दिनांक 01.09.2024 को एक लिखित और नोटरीकृत अनुबंध हुआ था। इसके तहत उनकी फर्म ने सरायपाली ओपन कास्ट माइन का शेष कार्य सबलेट पर लिया था और कंपनी की मशीनरी खरीदने का करार किया था। अनुबंध में स्पष्ट लिखा है कि यह किसी प्रकार की साझेदारी नहीं है। “पार्टनर बनाने” या “निवेश पर लाभ” का कोई वादा कभी नहीं किया गया।

 

कंपनी ने अनुबंध के अनुसार साइट और मशीनरी उन्हें सौंप दी थी, और उन्होंने कई माह तक वहां कार्य किया। अनुबंध की शर्तों के अनुसार भुगतान उन्होंने नहीं किया। एफआईआर में इस अनुबंध का उल्लेख तक नहीं है।

 

कंपनी ने अपनी बकाया राशि लगभग 4.71 करोड़ रुपये की वसूली के लिए दिनांक 03.10.2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायपुर में वाणिज्यिक न्यायालय अधिनियम के अंतर्गत मध्यस्थता (प्री-इंस्टीट्यूशन मीडिएशन) का आवेदन प्रस्तुत किया है। शिकायतकर्ता दिनांक 05.11.2026 को अपने अधिवक्ता के माध्यम से उस कार्यवाही में उपस्थित हुए। इसके मात्र नौ दिन बाद, कथित घटना के दो वर्ष से अधिक समय पश्चात, यह एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह कंपनी के वैध दावे से बचने और दबाव बनाने का प्रयास है।

 

मैंने पुलिस को पूर्व में भी पूरा सहयोग दिया है। मैं स्वयं थाने में उपस्थित हुआ हूं और अनुबंध सहित सभी दस्तावेज पुलिस आयुक्त, रायपुर को सौंप चुका हूं। आगे भी जांच में पूरा सहयोग करूंगा।

 

मुझे न्यायपालिका पर पूर्ण विश्वास है। इस एफआईआर के विरुद्ध मैं विधि अनुसार उपलब्ध उपचार ले रहा हूं।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button