राजनीतीराज्य समाचार

भारत निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों का पक्ष सुना

Spread the love

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओ पी रावत ने आज एक नवम्बर को अपने छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर स्थित नवीन विश्राम भवन में छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन- 2018
को दृष्टिगत रखते हुए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।
बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियो ने
विधानसभा निर्वाचन को लेकर अपने अपने सुझाव दिया । कानून व्यवस्था,
आदर्श आचार संहिता के अनुपालन,
ईव्हीव्हीएम-व्हीव्हीपैट
और निर्वाचन व्यय निगरानी जैसे महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर भी इस बैठक में चर्चा कर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए उन्हें अपेक्षित मार्गदर्शन भी
दिया गया ।
बैठक में
इण्डियन नेशनल कांग्रेस,
भारतीय जनता पार्टी,
बहुजन समाज पार्टी,
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी),
कम्युनिस्ट पाcf र्टी ऑफ इंडिया,
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे ) ,
शामिल हुए ।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त की अध्यक्षता में हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में
भारत निर्वाचन आयोग के निर्वाचन आयुक्त द्वय सुनील अरोड़ा और
अशोक लवासा,
वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त उमेश सिन्हा,
उप निर्वाचन आयुक्त द्वय सुदीप जैन और चंद्रभूषण कुमार,
महानिदेशक दिलीप शर्मा
संचार मामलों के महानिदेशक धीरेन्द्र ओझा,
प्रधान सचिव एन एन बुटोलिया सहित छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू और उच्चाधिकारी उपस्थित थे ।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button