राज्य समाचार

शनिचरी बाजार अग्निकांड पीड़ितों के बीच पहुंचे विधायक अमर अग्रवाल, हर संभव सहायता का दिलाया भरोसा

Spread the love

बिलासपुर ...ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़ न्युज नेटवर्क  हाल ही में बिलासपुर के ऐतिहासिक शनिचरी बाजार में भीषण आग लगने से प्रभावित हुए दुकानदारों के बीच बुधवार को विधायक अमर अग्रवाल पहुंचे। उन्होंने पूरे बाजार क्षेत्र का सघन निरीक्षण कर अग्निकांड में प्रभावित दुकानों और व्यापारियों की स्थिति का जायजा लिया।

 

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

 अग्निकांड पीड़ितों के बीच पहुंचे अमर अग्रवाल

विधायक अमर अग्रवाल ने पीड़ित दुकानदारों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें आश्वस्त किया कि इस कठिन समय में वे अकेले नहीं हैं। उन्होंने नगर निगम बिलासपुर एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित व्यापारियों को शासन की ओर से मिलने वाली हर संभव सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए।

शनिचरी बाजार के व्यापारियों को हर संभव मदद का भरोसा

 

निरीक्षण के दौरान विधायक ने कहा कि शनिचरी बाजार केवल व्यापार का केंद्र नहीं बल्कि हजारों परिवारों की आजीविका का आधार है। आग की इस घटना से जिन परिवारों की रोजी-रोटी प्रभावित हुई है, उनके पुनर्वास और सहायता के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

 

उन्होंने अधिकारियों को नुकसान का शीघ्र आकलन कर राहत एवं सहायता की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि प्रभावित दुकानदार जल्द से जल्द अपने व्यवसाय को पुनः शुरू कर सकें।

 

इस दौरान नगर निगम के जोन कमिश्नर प्रवेश कश्यप, नगर निगम सभापति विनोद सोनी, भाजपा मध्य मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पाठक, मध्य मंडल संगठन प्रभारी राजेश मिश्रा, पार्षद रंगा नादम, आशीष गुप्ता, गुड्डा सोनी, अविनाश मिश्रा, सनी केसरी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

व्यापारियों को मिली राहत की उम्मीद

 

विधायक के दौरे और प्रशासन को दिए गए निर्देशों के बाद प्रभावित व्यापारियों में राहत की उम्मीद जगी है। व्यापारियों ने अपेक्षा जताई है कि शासन और प्रशासन की मदद से वे जल्द ही अपने कारोबार को फिर से पटरी पर ला सकेंगे।

मुख्य बिंदु

  •  विधायक अमर अग्रवाल ने शनिचरी बाजार का किया निरीक्षण।
  • अग्निकांड प्रभावित दुकानदारों से की मुलाकात
  • नगर निगम और जिला प्रशासन को सहायता के निर्देश
  •  नुकसान का त्वरित आकलन कर राहत पहुंचाने पर जोर
  • व्यापारियों को पुनर्वास और सहयोग का आश्वासन।

संकट की घड़ी में जनप्रतिनिधि और प्रशासन का साथ ही पीड़ित परिवारों के लिए सबसे बड़ी ताकत बनता है।

 

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button