रेल मंत्री को गंदगी-झुग्गियां न दिखें इसलिए 2 किलोमीटर तक लगा दिए पर्दे:12 अक्टूबर को होने वाला रायपुर दौरा भले ही टल गया

रायपुर – रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का 12 अक्टूबर को होने वाला रायपुर दौरा भले ही टल गया है, लेकिन इसकी तैयारियों पर अब तक लाखों रुपए खर्च हो चुके हैं। मंत्री की नजर सड़क किनारे की झुग्गी-बस्तियों और कचरे पर न पड़े, इसके लिए डीआरएम कार्यालय से लेकर कार्यक्रम स्थल तक करीब दो किलोमीटर तक दोनों ओर बड़े-बड़े पर्दे तान दिए गए थे।

रेलवे स्टेशन पर मंच तैयार हो चुका था और पटरियों व पत्थरों की रंगाई भी कर दी गई थी। इसके अलावा आनन-फानन में सड़कों का डामरीकरण और सीसी रोड का निर्माण कराया गया, जिस पर करीब 5 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।
अधिकारियों को चाहिए कि वे जनता के पैसे से गंदगी पर पर्दा डालने के बजाय इस बुनियादी समस्या का स्थायी समाधान निकालें। वीआईपी की नजरों से छिपाने के लिए प्रदेश की जमीनी हकीकत पर पर्दा डालने की यह कवायद किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है।
Live Cricket Info
