राज्य समाचार

रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने पत्नी और दो बच्चों की चाकू मारकर हत्या, खुद भी किया जान देने का प्रयास

Spread the love

 

रायपुर । राजधानी रायपुर के डुमरतराई स्थित साहू पारा में देर रात पारिवारिक विवाद के बाद दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। हमले में पत्नी समेत दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने खुद पर भी चाकू से वार कर जान देने का प्रयास किया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

 

मिली जानकारी के अनुसार, मामला माना थाना क्षेत्र का है। डुमरतराई के साहू पारा में बालोद निवासी भुनेश्वर साहू किराए के मकान में अपनी पत्नी खिलेश्वरी साहू और दो बच्चों के साथ रह रहा था। देर रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। विवाद बढ़ने के बाद भुनेश्वर साहू ने धारदार चाकू से अपनी पत्नी खिलेश्वरी साहू और दोनों बच्चों आशीष साहू (10) तथा ज्ञान साहू (8) पर हमला कर दिया।

 

 

चाकू के हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी और दोनों बच्चों की हत्या करने के बाद आरोपी ने अपने ऊपर भी चाकू से कई वार कर लिए। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

वारदात की सूचना मिलते ही माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। गंभीर हालत को देखते हुए उसे उपचार के लिए रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

 

 

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद उसे सील कर दिया है। वहीं मृतकों के शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा भेजा गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और विवाद के पीछे की परिस्थितियों तथा हत्या के वास्तविक कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में चरित्र शंका को वारदात की वजह बताया जा रहा है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button