राज्य समाचार

होटल में संचालित क्लब बार को आबकारी विभाग ने किया सील…सामने आई ये वजह

कवर्धा। जिले के मिनीमाता चौक पर जगदम्बा होटल में संचालित क्लब बार को आबकारी विभाग ने सील कर दिया है। । क्लब बार के लाइसेंस को निलंबित कर आगे की कारवाई शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक कांग्रेसी पार्षद अशोक सिंह ने अपनी पत्नी रूबी सिंह के नाम पर व्यावसायिक क्लब के लिए एफएल- 4 (क) का लाइसेंस लेकर होटल पर बार का बोर्ड लगा दिया था। यहां पिछले 3 साल से क्लब सदस्यों के अलावा बाहरी लोगों को शराब परोसी जा रही थी। खास बात यह है कि संचालक ने 356 क्लब सदस्यों की सूची आबकारी विभाग को सौंपी थी। सूची में सदस्यों के नाम, पिता के नाम और आधार नंबर थे। जिसकी जांच हुई तो पता चला कि सूची में शामिल 356 सदस्यों में से 181 बीपीएल राशन कार्डधारी हैं, जो गंभीर अनियमितता की श्रेणी में आते हैं। जांच में क्लब से बाहरी लोगों को शराब पीते पकड़ा गया था। आबकारी विभाग को यहां पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश की अवैध शराब खपाने की शिकायत भी लगातार मिल रही थी। फिलहाल क्लब बार के लाइसेंस को निलंबित कर आगे की कारवाई शुरू कर दी गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button