राज्य समाचार

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर विद्युत कर्मचारियों-अधिकारियों का प्रदर्शन, 500 से अधिक ने सौंपा ज्ञापन

Spread the love

 

कोरबा ।  ‘एक ही लक्ष्य, एक ही नारा—पुरानी पेंशन अधिकार हमारा’ के नारों के साथ शुक्रवार को प्रदेशभर के विद्युत कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग को लेकर एकजुट होकर प्रदर्शन किया। कोरबा पश्चिम उत्पादन संयंत्र में विद्युत कंपनी के विभिन्न अधिकारी-कर्मचारी संगठनों द्वारा गठित ‘विद्युत अधिकारी-कर्मचारी पुरानी पेंशन अधिकार मंच’ के तत्वावधान में कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने पुरानी पेंशन लागू करने की एक सूत्रीय मांग उठाई।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने ‘ओपीएस हमारा अधिकार है’ और ‘पुरानी पेंशन लागू करो’ के नारे लगाए। प्रबंधन की लेटलतीफी के विरोध में भी कर्मचारियों ने नारेबाजी की। शाम 5.30 बजे अतिरिक्त मुख्य अभियंता (टीएंडएसएस) एमके. गुप्ता को अधिकार मंच की ओर से केएनबी. राव, बसुदेव राम भगत, महेंद्र साहू, राम इकबाल सिंह, अनिल द्विवेदी, डॉ. श्वेतांबरी महंता तथा महिला प्रतिनिधियों गायत्री महिलांगे, डॉ. रेणु कौशिक, अनिता सिंह और सुप्रिया रानी कर्ण ने 500 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में कंपनी अध्यक्ष के नाम ज्ञापन सौंपा।

 

अधिकार मंच ने कहा कि राज्य शासन में पुरानी पेंशन योजना वर्ष 2022 में घोषित की जा चुकी है और अप्रैल 2023 से इसे लागू भी कर दिया गया है। इसके बावजूद छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के कर्मचारी और अधिकारी अभी भी पुरानी पेंशन योजना के लाभ से वंचित हैं। शासन के ऊर्जा विभाग द्वारा 6 अक्टूबर 2023 को पुरानी पेंशन लागू करने के संबंध में सैद्धांतिक सहमति भी दी जा चुकी है, लेकिन करीब तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी प्रबंधन की ओर से पुरानी पेंशन लागू करने का आदेश जारी नहीं किया गया है।

विद्युत क्षेत्र के विभिन्न संगठन लगातार पुरानी पेंशन की मांग को लेकर प्रयास करते रहे हैं। मंच के अनुसार अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। एनपीएस से प्रभावित और ओपीएस से वंचित अधिकारियों एवं कर्मचारियों में बढ़ती निराशा और रोष को देखते हुए सभी संगठनों ने साझा मंच बनाकर इस मांग को लेकर संयुक्त आंदोलन का निर्णय लिया है। इसके तहत पूरे प्रदेश में व्यापक अभियान शुरू किया गया है।

 

प्रदेशभर में ज्ञापन कार्यक्रम के बाद प्रदेश शासन के मंत्रियों, विधायकों एवं सांसदों को भी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद 5 अक्टूबर को विद्युत कंपनी मुख्यालय, रायपुर में प्रदेशभर के बिजली अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा एक दिवसीय प्रदर्शन और ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद भी मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। आगामी आंदोलन की घोषणा 5 अक्टूबर की विशाल आमसभा में की जाएगी।

 

 

पुरानी पेंशन की मांग को लेकर गठित अधिकार मंच में अभियंता संघ, पत्रोपाधि अभियंता संघ, फेडरेशन-1, भारतीय मजदूर संघ, जनता यूनियन, अधिकारी-कर्मचारी आरक्षित वर्ग संघ, फेडरेशन-56, ऑफिसर एसोसिएशन, तकनीकी कर्मचारी एकता यूनियन, डॉक्टर एसोसिएशन, तकनीकी कर्मचारी संघ और कार्यालयीन कर्मचारी संघ शामिल हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button