राज्य समाचार

होटल हयात में छापा: IML फाइनल की टिकट ब्लैक में बेचने वाले गिरफ्तार…

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। होटल हयात में इंडिया मास्टर्स लीग (IML) फाइनल मैच की टिकट ब्लैक में बेचे जाने की सूचना पर क्राइम ब्रांच ने रेड मारी। इस कार्रवाई के दौरान दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

तेलीबांधा थाना प्रभारी ने होटल हयात में क्राइम ब्रांच की रेड की पुष्टि करते हुए बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। होटल हयात के कमरा नंबर 616 में फाइनल मैच की टिकट ब्लैक में बेची जा रही थी। मौके से ब्लैक टिकट और मोबाइल जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है, और मुख्य आरोपी का पता लगाने के लिए क्राइम ब्रांच आगे की कार्रवाई कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आज होगा फाइनल मुकाबला
इंडिया मास्टर्स और वेस्टइंडीज मास्टर्स के बीच फाइनल मैच रविवार को रायपुर में खेला जाएगा। मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट कलर्स सिनेप्लेक्स (SD & HD) और कलर्स सिनेप्लेक्स सुपरहिट्स पर होगा। इसके अलावा, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा और हॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध होगी। भारतीय समयानुसार मैच शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button