राज्य समाचार

कोरबा के 16 पीएम श्री स्कूलों में योग, खेल और संगीत प्रशिक्षकों की होगी नियुक्ति, 17 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

Spread the love

 

कोरबा। जिले में संचालित 16 पीएम श्री विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अंशकालिक योग/खेल प्रशिक्षक और अंशकालिक संगीत प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयन प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों का वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

जिला मिशन संचालक, समग्र शिक्षा कोरबा द्वारा जारी जानकारी के अनुसार वॉक-इन इंटरव्यू 17 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर सेजेस कन्या साडा, टीपी नगर, कोरबा में उपस्थित होना होगा। निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल नहीं किया जाएगा।

 

अंशकालिक योग/खेल प्रशिक्षक के पद के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से योग अथवा खेल शिक्षा में स्नातक डिग्री या उसके समकक्ष योग्यता निर्धारित की गई है। वहीं अंशकालिक संगीत प्रशिक्षक के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संगीत में स्नातक डिग्री या समकक्ष डिग्री होना आवश्यक है।

साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को विज्ञापन में दिए गए निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यता के प्रमाण पत्र, आधार कार्ड अथवा अन्य फोटो पहचान पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र और पासपोर्ट आकार का नवीनतम फोटो लाना होगा। अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रतियों के साथ मूल प्रमाण पत्र भी सत्यापन के लिए प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी आधार पर होगी और यह नियुक्ति अधिकतम 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगी। इस अस्थायी नियुक्ति के आधार पर अभ्यर्थी नियमित नियुक्ति का कोई दावा नहीं कर सकेंगे। चयन प्रक्रिया में जिला स्तरीय समिति का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।

 

अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार स्थल पर निर्धारित समय में पंजीयन कराना भी अनिवार्य होगा। निर्धारित समय में पंजीयन के लिए उपस्थित नहीं होने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल नहीं किया जाएगा। इसलिए इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ 17 अगस्त को निर्धारित समय से पहले साक्षात्कार स्थल पर पहुंचें।

 

यह नियुक्ति पीएम श्री विद्यालयों में विद्यार्थियों को योग, खेल और संगीत से जुड़ी गतिविधियों का बेहतर प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से की जा रही है। इससे विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और रचनात्मक विकास को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button