राज्य समाचार

एल्युमिनियम प्लांट में दर्दनाक हादसा, हाइड्रोलिक ट्रक पलटने से चालक की मौत

Spread the love

 

सरगुजा।   जिले के मां कुदरगढ़ी एल्युमिनियम रिफाइनरी प्लांट में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। बॉक्साइट खाली करते समय एक हाइड्रोलिक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, ट्रक क्रमांक CG 04 RY 2039 बॉक्साइट खाली कर रहा था।  इसी दौरान ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक सौरव घोष (40 वर्ष) ट्रक के नीचे दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

घटना के बाद स्थानीय लोगों और कर्मचारियों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, अंबिकापुर रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक चालक पश्चिम बंगाल के हुगली जिले का निवासी था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button