राजनीतीराज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें
सीएम भूपेश बघेल ने दिया बड़ा बयान,केबिनेट में जल्द हो सकता है बदलाव, कई मंत्रियों को दिखाया जा सकता है बाहर का रास्ता,पूर्व पीसीसी चीफ को मिल सकता है मंत्री पद
रायपुर। छत्तीसगढ़ में राजनीतिक सरगर्मी तेज है. चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियों में संगठनात्मक बदलाव हो रहे हैं. इसके साथ ही सरकार में भी बड़े बदलाव होने की चर्चा तेज है. इस बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी बड़ा बयान दिया है. सीएम भूपेश बघेल ने बदलाव के संकेत देते हुए कहा कि देखते रहिए, इंतजार करिए.
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि युवा दीपक बैज को अध्यक्ष बनाया गया है. यह राष्ट्रीय अधिवेशन में तय हुआ था, युवाओं को नेतृत्व का मौका देना है. इसकी शुरुआत छत्तीसगढ़ से हुई है. छत्तीसगढ़ में अच्छे नतीजे देखने को मिलेगा. संगठन में बदलाव के बाद सरकार में भी हो सकता है. इसको लेकर सीएम बघेल ने संकेत देते हुए कहा कि देखते रहिए, इंतजार करिए.
Live Cricket Info