राज्य समाचार

छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष पं. दानेश्वर शर्मा का निधन

Spread the love

भिलाई नगर, 4 फरवरी। दुर्ग के प्रसिद्ध साहित्यकार एवं छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष, दुर्ग जिला हिन्दी साहित्य समिति के पूर्व अध्यक्ष पं. दानेश्वर शर्मा (91 वर्ष) का 3 फरवरी की रात करीब सवा 9 बजे निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार 4 फरवरी को सुबह 10 बजे शिवनाथ मुक्तिधाम दुर्ग में किया गया।

वे भिलाई इस्पात संयंत्र में भी अपनी सेवाएं देते हुए सामुदायिक विकास विभाग में रहते हुए छत्तीसगढ़ी लोककला को आगे बढ़ाने के अलावा नगर प्रशासन में कई विभागों के प्रमुख अधिकारी रह चुके हैं। साहित्य के क्षेत्र में दुर्ग जिला का नाम रौशन करने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। अखिल भारतीय कवि सम्मेलनों में दुर्ग जिला सहित छग का प्रतिनिधित्व करने और श्रीराम कथा वाचन में भी उनका नाम चर्चित था। उनके निधन पर दुर्ग भिलाई के साहित्यकारों ने उनको श्रद्धांजलि दी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button