ब्रेकिंग न्यूज़राज्य समाचार

केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के पांच वर्ष पूर्ण होने पर 29 जून से 6 जुलाई तक मनाया जाएगा सहकारिता सप्ताह

Spread the love

केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के पांच वर्ष पूर्ण होने पर 29 जून से 6 जुलाई तक मनाया जाएगा सहकारिता सप्ताह

कोरबा। केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिले में 29 जून से 6 जुलाई 2026 तक सहकारिता सप्ताह जन आंदोलन के रूप में मनाया जाएगा। इस संबंध में भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बी. डी. शर्मा ने जिले के सभी मंडलों में व्यापक जनसंपर्क एवं कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की है।

उन्होंने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के निर्देशन में सहकारिता सप्ताह को सफल बनाने के लिए जिला कार्यकारिणी सदस्यों, प्रभारियों एवं प्राधिकृत अधिकारियों को उनके-अपने क्षेत्रों का समन्वयक बनाया गया है। इसके साथ ही 26 जून से 29 जून तक सेवा सहकारी समितियों का दौरा कर कार्यक्रमों की रूपरेखा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

बी. डी. शर्मा ने बताया कि प्रदेश कार्यालय से जारी निर्देशों के अनुसार सहकार मित्रों को सेवा सहकारी समितियों एवं किसानों से संपर्क कर सहकारिता सप्ताह को जन आंदोलन का स्वरूप देने के लिए विभिन्न गतिविधियों का संचालन करना है। निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

उन्होंने जिले के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सहकारिता से जुड़े लोगों से सहकारिता सप्ताह के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा अधिक से अधिक किसानों और आम नागरिकों को जोड़ने की अपील की है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button