राजनीतीराज्य समाचार

राजस्व मंत्री को लेकर ईडी जुटा रही जानकारी, खुद मंत्री ने बताया लोगो से हो रही पूछताछ, देखिए एक्सक्लूसिव वीडियो…

कोरबा – ईडी की धमक से अधिकारियों की नींद उड़ी हुई है वहीं अब ईडी के निशाने पर छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री और कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल आ गए है। एक इंटरव्यू में मंत्री ने खुद इस बात का खुलासा किया कि ईडी याने परवर्तन निदेशालय के अधिकारी उनके संबंध में जानकारी जुटा रहे है। दरअसल इंटरव्यू के दौरान एक सवाल का जवाब देते देते राजस्व मंत्री जयसिंह ने बताया कि पिछले दिनों कोरबा के एक व्यवसाई के यहां छापा मारने पहुंची टीम ने उनके संबंध में जानकारी मांगी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

एन चुनाव से पहले ईडी की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। लेकिन बिना पुख्ता प्रमाण के ईडी कहीं दस्तक नहीं देती ऐसा अब तक का अनुभव रहा है अगर अधिकारियों को कुछ पुख्ता इनपुट मिले होंगे तब ही पूछताछ हो रही है। मंत्री की बढ़े संपत्ति को लेकर पिछले दिनों भाजपा प्रत्याशी लखन देवांगन ने भी आरोप लगाए थे। ऐसे में अगर कुछ गडबड मिलती है तो निश्चित ही ईडी के अफसर मंत्री को भी अपने निशाने में ले सकते है। फिलहाल अभी कुछ कन्फर्म नहीं है। लेकिन मंत्री के बयान ने लोगो को एक नई चर्चा का विषय जरूर दे दिया है कि मंत्री ने ऐसा क्या कर दिया है जो ईडी के अफसर उसका कनेक्शन खोज रहे है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button