राज्य समाचार

50 हजार दो, तभी छूटेगा ट्रैक्टर : नायब तहसीलदार पर रिश्वत मांगने का आरोप, परेशान मालिक ने खाया जहर

Spread the love

बलौदा बाजार । जिले के कसडोल क्षेत्र में एक ट्रैक्टर मालिक ने महिला नायब तहसीलदार पर 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि रकम नहीं देने पर उसके रेत से भरे ट्रैक्टर को थाने में खड़ा करवा दिया गया। कार्रवाई से परेशान ट्रैक्टर मालिक ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे कसडोल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

 

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

रेत से भरे ट्रैक्टर पर हुई कार्रवाई जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर मालिक कमल ओगरे ने बताया कि गुरुवार सुबह सिनोधा घाट से भवन निर्माण के लिए महानदी से रेत लेकर दो ट्रैक्टर आ रहे थे। इस दौरान नायब तहसीलदार आकांक्षा तिवारी ने एक ट्रैक्टर और रेत से भरी गाड़ी को रोककर कार्रवाई की। बाद में एक ट्रैक्टर छोड़ दिया गया, जबकि दूसरे ट्रैक्टर को कसडोल थाने में खड़ा करा दिया गया।

50 हजार रुपये मांगने का आरोप

पीड़ित का आरोप है कि ट्रैक्टर छोड़ने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग की गई। रुपये नहीं देने पर वाहन नहीं छोड़ा गया, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गया। इसी तनाव में उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।

अस्पताल में चल रहा इलाज

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button