राष्ट्रीय खबरें

उत्तराखंड : चंपावत में बारात से लौट रही एक गाड़ी खाई में गिरी,14 बारातियों की मौत

Spread the love

चंपावत, 22 फरवरी | उत्तराखंड के चंपावत जिले के डांडा क्षेत्र में सोमवार रात बारात लेकर लौट रही एक गाड़ी खाई में गिरी, जिसमें 14 बारातियों की मौत हो गई। चंपावत से करीब 65 किमी दूर इस स्थान पर एक परिवार में शादी थी। ककनई निवासी लक्ष्मण सिंह के बेटे मनोज सिंह की शादी में शामिल होने के बाद ये सभी लोग लौट रहे थे।

हादसे की सूचना के बाद पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। 14 शवों को खाई से बाहर निकाला गया है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। टनकपुर-चम्पावत हाईवे से जुड़ी सूखीढांग-डांडामीनार रोड पर हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक और एक अन्य व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अब तक मिली जानकारी के अनुसार वाहन में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बीती रात करीब 3 बजकर 20 मिनट पर गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। ज्यादातर मृतक लक्ष्मण सिंह के सगे संबंधी बताए जा रहे हैं। चालक की हालत ज्यादा गंभीर है। मृतक ककनई के डांडा और कठौती गांव के हैं। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि क्षमता से अधिक सवारी होने से दुर्घटना हुई है। (आईएएनएस)

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button