राज्य समाचार

संपूर्णता अभियान : विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित

कोंडागांव। नीति आयोग द्वारा 4 जुलाई से 30 सितंबर तक चलाए जा रहे संपूर्णता अभियान के निर्धारित 6 संकेतकों की शत प्रतिशत प्राप्ति हेतु जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार आकांक्षी विकासखंड माकड़ी में 11 जुलाई से सभी 67 ग्राम पंचायतों और उनके समस्त आश्रित ग्रामों में संपूर्णता अभियान उत्सव की शुरुआत की गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

गुरुवार को 8 ग्राम पचायत उमरगांव, अमरावती, तमरावंड, बेलोंडी, इंगरा, तौरेंगा, बरकई और लुभा में इसका आयोजन किया गया। इसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं का प्रथम तिमाही में प्रसव पूर्व पंजीयन एवं स्वास्थ्य जांच, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, एनीमिया जांच, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओ को पूरक पोषण आहार वितरण तथा कृषि विभाग द्वारा लोगों को मृदा स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए प्रेरित करने के साथ किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से संबंधित जानकारी दी गई। जन समुदाय को संपूर्णता अभियान की प्रतिज्ञा दिलाकर इस अभियान में सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा इसे सफल बनाने का संदेश दिया गया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button