राज्य समाचार

जंगल गए ग्रामीण को हाथी ने कुचला, मौके पर ही ग्रामीण की मौत

Spread the love

17.08.22| कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज में हाथी ने एक व्यक्ति को कुचल दिया है। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। इस हादसे से ग्रामीण में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने मृतक के परिजनों को मुआवजा राशि दी है।

जानकारी के मुताबिक घटना पसान रेंज के ग्राम खमरिया की है। इस क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से 24 हाथियों का दल घूम रहे है। हाथियों का दल किसानों की फसल और घरों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। मृतक रघुवीर भोर सुबह जंगल की तरफ जा रहा था, इसी दौरान उसका सामना हाथियों के दल से हो गया। रघुवीर कुछ समझ पाता तब तक हाथी ने उसे कुचल दिया। रघुवीर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीण की मौत की जानकारी मिलने के बाद रेंजर वन अमले के साथ मौके पर पहुंचकर परिजनों को मुआवजा राशि देने के साथ जंगल ना जाने के लिए गांव में मुनादी कराई।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button