राज्य समाचार

भूपेश बघेल के जन्मदिन पर कुपोषण के खिलाफ मैराथन

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को शुक्रवार को जन्मदिन पर बधाई देने लोगों का तांता लगा रहा। सरकार के मंत्रियों के साथ-साथ अफसरों, विधायकों और आम लोगों ने उनके निवास पहुंचकर जन्मदिन की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कुपोषण के खिलाफ हाफ मैराथन दौड़ को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री निवास में सुबह से ही लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। श्री बघेल ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। बड़ी संख्या में लोगों ने गुलदस्ते, हल, स्मृति चिन्ह, शाल श्रीफल भेंट कर मुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाकर जन्म दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। बधाई देने वालों में उद्योग मंत्री कवासी लखमा, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, पूर्व सांसद करुणा शुक्ला, विधायक धनेद्र साहू, विधायक देवेंद्र यादव और अनेक जनप्रतिनिधि शामिल थे। इसके अलावा राज्य प्रशासन के मुख्य सचिव सुनील कुजूर, अपर मुख्य सचिव सीके खेतान, अपर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, डीजीपी डी एम अवस्थी, अशोक जुनेजा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिन की बधाई दी।
मोदी-राहुल ने सीएम बघेल को जन्मदिन पर दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को शुक्रवार उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री श्री बघेल के स्वस्थ और सुर्दीघ जीवन की कामना की है। इसके अलावा राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
जब कृष्ण-राधा बन बच्चे पहुंचे सीएम हाउस
श्रीकृष्ण जन्म अष्टमी के अवसर पर आज नन्हें-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण का रूप धारण कर मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कृष्ण राधा का रूप धरे बच्चों की आव-भगत की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राधा-कृष्ण का रूप धरे इन नन्हे-मुन्ने बच्चों की पूजा अर्चना करते हुए प्रदेश की जनता की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश वासियों को जन्माष्टमी पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी।
—————
सीएम को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे, विशेष पिछड़ी जनजाति के सदस्य
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। मुख्यमंत्री अपने निवास पर पहुंचे विशेष पिछड़ी जनजाति के ग्रामीणों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजाति के 6 अभिकरणों के गठन की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी स्तर की पंचायतों में विशेष जनजाति के एक प्रतिनिधि का मनोनयन शासन करेगी तथा विशेष जनजाति के लोगों के लिए सामाजिक भवनों की स्वीकृति भी दी जाएगी।
विशेष पिछड़ी जनजाति के ये सदस्य मुख्यमंत्री को जन्म दिन की बधाई देने उनके रायपुर निवास पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उनसे आत्मीयता से बात की और उनका हाल-चाल पूछा। अपने माता-पिता के साथ आए नन्हें बच्चे को मुख्यमंत्री ने गोद में लेकर दुलारा और कुछ पल बच्चे के साथ खेल कर बिताए। मुख्यमंत्री ने विशेष पिछड़ी जनजाति के सदस्यों को अपना राशन कार्ड अवश्य बनवाने की समझाईश भी दी।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button