राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें
छत्तीसगढ़ की चेतना तिवारी ने जीता मिसेज इंडिया का खिताब, देश की बनी सबसे खूबसूरत विवाहित महिला
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले की बहू और इंदौर शहर की बेटी चेतना जोशी तिवारी (उम्र 29) ने मिसेज इंडिया 2023 (Mrs India 2023) का खिताब जीता है. इसके साथ ही चेतना अब देश की सबसे खूबसूरत विवाहित महिला बन गई हैं. श्रीलंका की राजधानी कोलंबो शहर में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में देशभर से 75 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था. इस प्रतियोगिता में चेतना तिवारी (Chetana Tiwari) ने सभी को पीछे छोड़ते हुए मिसेज इंडिया 2023 का ताज अपने सिर पर सजाया. उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ ही जिले और प्रदेश में खुशी का माहौल है.




Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now