राज्य समाचाररोचक तथ्य

दुकान तोड़ने के नोटिस पर भड़का विरोध, कल गुरुवार को बालको प्रबंधन का घेराव करेगा युवा कांग्रेस

कोरबा। बालको प्रबंधन द्वारा स्थानीय व्यापारियों को दुकान तोड़ने के नोटिस जारी किए जाने के बाद जिले में विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। इस मुद्दे को लेकर जिला युवा कांग्रेस, कोरबा (शहर/ग्रामीण) ने बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है।

युवा कांग्रेस ने जानकारी देते हुए बताया कि 09 अप्रैल 2026, गुरुवार को प्रातः 11:00 बजे बालको टाउनशिप स्थित सेक्टर-04 मेंटेनेंस ऑफिस का घेराव किया जाएगा। संगठन का आरोप है कि बिना उचित पुनर्वास और संवाद के व्यापारियों को जबरन हटाने की कार्रवाई की जा रही है, जिससे सैकड़ों परिवारों की आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह सिर्फ दुकानों का मामला नहीं, बल्कि आम लोगों के रोजगार और अधिकारों से जुड़ा मुद्दा है। यदि प्रबंधन ने नोटिस वापस नहीं लिया और व्यापारियों के हित में ठोस निर्णय नहीं किया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

संगठन ने सभी कांग्रेसजनों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस घेराव कार्यक्रम को सफल बनाएं और प्रभावित व्यापारियों के समर्थन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

बताया जा रहा है कि इस घेराव को लेकर प्रशासन भी सतर्क है और मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जा सकती है। अब देखना होगा कि इस विरोध के बाद बालको प्रबंधन क्या रुख अपनाता है और व्यापारियों की समस्या का समाधान किस दिशा में जाता है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button