राज्य समाचार

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव संपन्न: नौशाद खान बने अध्यक्ष, पत्रकार एकता और हितों की मजबूती का संकल्प

Spread the love
ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़ न्यूज़ नेटवर्क

 

कोरबा।  कोरबा जिले की पत्रकारिता जगत के लिए एक महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण अवसर उस समय आया, जब कोरबा प्रेस क्लब का द्विवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं लोकतांत्रिक वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया के बाद पत्रकार साथियों ने संगठन की एकजुटता और गरिमा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन किया।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

 

प्रेस क्लब के प्रतिष्ठित अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ पत्रकार नौशाद खान निर्वाचित हुए। वहीं संरक्षक पद की जिम्मेदारी कमलेश यादव को सौंपी गई। सचिव पद पर दिनेश राज, उपाध्यक्ष पद पर राजकुमार शाह, कोषाध्यक्ष पद पर दुर्गेश श्रीवास्तव, उपसचिव पद पर हरीश तिवारी तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नवाब हुसैन, राजेश मिश्रा एवं आकाश शर्मा निर्वाचित हुए।

 

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रेस क्लब केवल एक संगठन नहीं, बल्कि पत्रकारों की आवाज, अधिकारों और सम्मान का मंच है। संगठन की गरिमा को बनाए रखते हुए पत्रकारों के हितों की रक्षा, पत्रकार सुरक्षा, प्रशिक्षण, कल्याणकारी गतिविधियों तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।

 

नवनिर्वाचित टीम ने यह भी संकल्प लिया कि कोरबा प्रेस क्लब को जिले के सबसे सक्रिय, सशक्त और प्रभावशाली पत्रकार संगठन के रूप में स्थापित करने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे। साथ ही युवा पत्रकारों को अवसर प्रदान करने इस अवसर पर जिले के पत्रकारों ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में कोरबा प्रेस क्लब नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और पत्रकार हितों की लड़ाई को मजबूती के साथ आगे बढ़ाएगा।

 

नवनिर्वाचित पदाधिकारी

 

– अध्यक्ष – नौशाद खान
– संरक्षक – कमलेश यादव
– सचिव – दिनेश राज
– उपाध्यक्ष – राजकुमार शाह
– कोषाध्यक्ष – दुर्गेश श्रीवास्तव
– उपसचिव – हरीश तिवारी
– कार्यकारिणी सदस्य – नवाब हुसैन, राजेश मिश्रा, आकाश शर्मा

 

मजबूत प्रेस क्लब, सुरक्षित पत्रकार और सशक्त लोकतंत्र — यही नई कार्यकारिणी का संकल्प है।”

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button