राजनीतीराज्य समाचार

कुछ ही घंटों में छत्तीसगढ़ से भाजपा सरकार की विदाई- कांग्रेस

रायपुर। प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष पूनम चंद्राकर, युवा मोर्चा के अध्यक्ष विजय शर्मा, अजजा मोर्चा अध्यक्ष सिद्धनाथ पैकरा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, अजा मोर्चा अध्यक्ष कृष्णमूर्ति बांधी और पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष कोमल जंघेल के एक संयुक्त वक्तव्य पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार के कुशासन के अंतिम 48 घंटे बाकी हैं। इसके बाद इतिहास के पन्नों में काले अक्षरों में हमेशा के लिए इस सरकार का नाम दर्ज हो जाएगा।
एक बयान में ठाकुर ने कहा कि 48 घंटे बाद एक नये युग की शुरुवात छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार से होगी। किसानों का कर्जा माफ होगा। युवाओं के हाथ में रोजगार होगा। महिलाएं सुरक्षित होंगी। बिजली बिल हाफ होगा।सुशासन की स्थापना होगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंहदेव एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के संघर्ष का ही नतीजा है राज्य की जनता को भाजपा के कुशासन भ्रष्टाचार अराजक सरकार से मुक्ति मिल रही है। सपने दिखा कर  ठगती रही है। धान का समर्थन मूल्य ₹2100 और ₹300 बोनस देने का वादा कर सरकार में बैठी भाजपा ने 5 सालों तक किसानों के साथ धोखा किया है। भाजपा शासनकाल में हजारों किसानों ने आत्महत्या की। किसानों के आत्महत्या के लिये भाजपा सरकार की नीतियां जिम्मेदार रही हैं।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button