रविशंकर नगर की बदलेगी तस्वीर: 99.78 लाख की सड़क का भूमिपूजन, मंत्री लखनलाल देवांगन, महापौर संजू देवी राजपूत और पार्षद अब्दुल रहमान के प्रयासों को मिली सफलता

ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़ न्यूज़ नेटवर्क
कोरबा। कोरबा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 26 पंडित रविशंकर शुक्ल नगर के लिए आज का दिन विकास के नए अध्याय के रूप में दर्ज हो गया। वर्षों से जर्जर और बदहाल सड़क की समस्या से जूझ रहे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत देते हुए 99 लाख 78 हजार रुपये की लागत से बनने वाली बिटुमिन सड़क एवं डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन तथा नगर निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत ने किया।
मेडिको से दादर नाला पुल तक बनने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना का शुभारंभ नारियल फोड़कर एवं भूमिपूजन पट्टिका का अनावरण कर किया गया। इस दौरान अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।
पार्षद अब्दुल रहमान के सतत प्रयासों को मिली सफलता
वार्ड क्रमांक 26 के पार्षद अधिवक्ता अब्दुल रहमान द्वारा लगातार जनसंपर्क, जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और सड़क निर्माण की मांग को मजबूती से उठाने का सकारात्मक परिणाम अब धरातल पर दिखाई देने लगा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि पार्षद अब्दुल रहमान ने सड़क की समस्या को प्रमुखता से उठाकर जनप्रतिनिधियों और प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया, जिसके परिणामस्वरूप यह बहुप्रतीक्षित कार्य स्वीकृत हुआ।
भूमिपूजन समारोह में अपने संबोधन में पार्षद अब्दुल रहमान ने कहा कि बरसात पूर्व सड़क का कायाकल्प होने से हजारों नागरिकों को राहत मिलेगी। उन्होंने इसके लिए मंत्री लखनलाल देवांगन और महापौर संजू देवी राजपूत के प्रति आभार व्यक्त किया।
मंत्री लखनलाल देवांगन ने गिनाई विकास की उपलब्धियां
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 12 वर्षों में विश्व स्तर पर नई पहचान बनाई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कोरबा नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न मदों से लगभग 1000 करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत कराए जा चुके हैं।
उन्होंने कहा कि शहर की प्रमुख सड़कों के डामरीकरण एवं जीर्णोद्धार के कार्य लगातार जारी हैं और नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
महापौर संजू देवी राजपूत ने दोहराया विकास का संकल्प
महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव तथा मंत्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में नगर निगम क्षेत्र के सभी 67 वार्डों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कोरबा की जनता ने जो विश्वास उन्हें दिया है, उसे कायम रखना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है और शहर के समग्र विकास के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही हैं।
जनता को मिलेगी बड़ी राहत
एसईसीएल के सीएसआर मद से बनने वाली यह सड़क न केवल आवागमन को सुगम बनाएगी, बल्कि बरसात के दौरान होने वाली परेशानियों से भी क्षेत्रवासियों को राहत दिलाएगी। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह परियोजना रविशंकर नगर क्षेत्र के विकास को नई गति देगी तथा क्षेत्र की तस्वीर बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इस अवसर पर एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, वरिष्ठ व निर्विरोध पार्षद नरेन्द्र देवांगन, वार्ड पार्षद अब्दुल रहमान एवं सुनीता चौहान, राकेश वर्मा, चन्द्रलोक सिंह, प्रताप सिंह कंवर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, नरेन्द्र पाटनवार, युवराज चन्द्रा, भुनेश्वर तिवारी, उत्तम गोयल, युसुफ खान,अरसद अली टिंकू,गनेशवर दुबे, विकास,जोन कमिश्नर पवन वर्मा, अनिल यादव, करन सिंह राजपाल, सुरेन्द्र राजवाडे़, श्रीकांत सिंह, , हेमंत चन्द्रा, दिलीप दास, गोपलाल राठिया आदि के साथ काफी संख्या मंे लोग उपस्थित थे।
आज का यह भूमिपूजन कार्यक्रम केवल सड़क निर्माण का शुभारंभ नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधियों की जनहितैषी सोच, विकास के प्रति प्रतिबद्धता और जनता के विश्वास का प्रतीक बनकर सामने आया है।
Live Cricket Info