राज्य समाचार

ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की तिथि निर्धारित

विद्यार्थी 30 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

Spread the love

धमतरी । छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित सभी शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक आदि के प्राचार्य एवं संस्था प्रमुख, छात्रवृत्ति प्रभारी एवं उनमें अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते है, वे शिक्षा सत्र 2024-25 हेतु ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति कक्षा 12 वीं से उच्चतर के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही वेबसाईट https://postmatric-scholarship.cg.nic.in  पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थी द्वारा ऑनलाईन आवेदन हेतु नवीन एवं नवीनीकरण 9 सितम्बर से 30 अक्टूबर 2024 तथा ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने हेतु 16 सितम्बर से 14 नवम्बर 2024 तक एवं सेंक्शन ऑर्डर लॉक करने हेतु 16 सितम्बर से 21 नवम्बर 2024 तक तिथि निर्धारित है। निर्धारित तिथियों के पश्चात् शिक्षा सत्र 2024-.25 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन के लिए पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है, तो इसके लिए संस्था प्रमुख स्वतः जिम्मेदार होंगे। छात्रवृत्ति का पीएफएमएस के माध्यम से आधार आधारित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान किया जा रहा है। अतः सभी विद्यार्थी ऑनलाईन आवेदन करते समय ध्यान रखे कि उनका बचत खाता एक्टिव हो एवं आधार सीडेड बैक खाता नम्बर की प्रविष्टि ही करना सुनिश्चित करें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button