लोहे की जगह लकड़ी ! लाखों की कोटना कोठा निर्माण में रोजगार सहायक ग्राम पंचायत सिर्री का भ्रष्टाचार का बड़ा खेल? ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

कोरबा। ग्राम पंचायत में रोजगार सहायक और पंचायत प्रतिनिधियों पर कोटना कोठा निर्माण कार्य में भारी अनियमितता और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों द्वारा दिए गए लिखित शिकायत पत्र और मौके की तस्वीरों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत सिर्री के रोजगार सहायक के द्वारा कोटना कोठा शेड निर्माण में जहां लोहे की मजबूत पाइप और एंगल का उपयोग होना था, वहां लकड़ी के खंभों और जंग लगी तार का इस्तेमाल कर सरकारी राशि का दुरुपयोग किया गया। तस्वीरों में भी शेड के अंदर लकड़ी के सहारे और जर्जर संरचना स्पष्ट दिखाई दे रही है।
गौठान निर्माण भ्रष्टाचार मामला
शिकायत में लगाए गए गंभीर आरोप
ग्रामीणों ने शिकायत में बताया है कि निर्माण कार्य में मानक सामग्री का उपयोग नहीं किया गया। लाखों रुपये खर्च दिखाने के बावजूद मौके पर घटिया निर्माण दिखाई दे रहा है। आरोप है कि निर्माण एजेंसी और जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी धन का बंदरबांट किया गया।
ग्रामीणों ने यह भी मांग की है कि निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
तस्वीरों ने बढ़ाई जांच की मांग
मौके से सामने आई तस्वीरों में शेड की छत को सहारा देने के लिए लकड़ी का उपयोग और जंग लगी लोहे की संरचना दिखाई दे रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच हो जाए तो करोड़ों के विकास कार्यों में हो रही अनियमितताओं का खुलासा हो सकता है।
77 हजार लागत
मनरेगा से
प्रशासन से कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, जनपद पंचायत और संबंधित विभाग से पूरे मामले की जांच कराने तथा निर्माण कार्य में हुई कथित गड़बड़ियों की जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।
अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी स्थिति ऐसी क्यों है? क्या जांच के बाद भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा होगा या मामला फाइलों में ही दब जाएगा?
Live Cricket Info