महापौर संजू देवी राजपूत के सतत जनसंपर्क और मंत्री लखनलाल देवांगन के सहयोग से विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा कोरबा

06 वार्डों में 1 करोड़ 08 लाख रुपये के नए विकास कार्यों का भूमिपूजन, नागरिक सुविधाओं को मिलेगा नया विस्तार
कोरबा, 30 मई 2026। नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र में विकास की गति लगातार तेज हो रही है। कोरबा नगर निगम की महापौर संजू देवी राजपूत के निरंतर जनसंपर्क, वार्डों के नियमित दौरे और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के प्रयासों के साथ-साथ प्रदेश के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के सक्रिय सहयोग से नगर निगम क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
इसी कड़ी में सर्वमंगला नगर एवं दर्री जोन के 06 वार्डों में कुल 1 करोड़ 08 लाख रुपये की लागत से विभिन्न जनहितकारी विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि तथा महापौर संजू देवी राजपूत अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहीं।
इन विकास कार्यों में नाली एवं कलवर्ट निर्माण, सीसी रोड निर्माण, सांस्कृतिक मंच, किचन शेड, प्रतीक्षा शेड तथा वेंडिंग जोन जैसी आधारभूत सुविधाओं का विस्तार शामिल है। इन कार्यों के पूर्ण होने से हजारों नागरिकों को बेहतर आवागमन, जल निकासी, व्यापारिक सुविधाएं एवं सामाजिक गतिविधियों के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध होंगे।
इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांव, शहर और हर वर्ग के नागरिकों तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और कोरबा नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि जनता के विश्वास और आशीर्वाद से केंद्र, राज्य और नगर निगम में एक ही विचारधारा की सरकार कार्य कर रही है
जिसका लाभ सीधे नागरिकों को मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि वे लगातार वार्डों का दौरा कर नागरिकों की समस्याओं को सुन रही हैं और आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत कराया जा रहा है। उनका लक्ष्य कोरबा को स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त शहर बनाना है।
महापौर ने कहा कि उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के विशेष प्रयासों से नगर निगम क्षेत्र में विगत दो वर्षों में विकास कार्यों के लिए अभूतपूर्व राशि स्वीकृत हुई है, जिसके परिणामस्वरूप सड़क, नाली, पेयजल, सामुदायिक भवन, बाजार एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने भी क्षेत्र में हो रहे निरंतर विकास कार्यों के लिए उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और महापौर संजू देवी राजपूत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोरबा नगर निगम आज विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में शहर की तस्वीर और बेहतर दिखाई देगी।
जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरता प्रशासन
जनप्रतिनिधियों की सक्रियता और विकास के प्रति प्रतिबद्ध नेतृत्व—यही कोरबा के उज्ज्वल भविष्य की पहचान बनता जा रहा है।
Live Cricket Info