राज्य समाचार

कलेक्टर ने दी सख्त हिदायत, आंगनबाड़ी केंद्र नियमित खोलें, बच्चों को पौष्टिक आहार दें

Spread the love

कुपोषण मुक्त कोरिया के लिए, जिम्मेदारी से काम करें

 

कोरिया (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज कलेक्टर  चंदन त्रिपाठी की अध्यक्षता में हमर स्वास्थ्य लइका कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने विभागीय अमले एवं सेक्टर सुपरवाइजरों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

कलेक्टर ने कहा कि सभी आंगनबाड़ी केंद्र नियमित रूप से समय पर खुलें और बच्चों को नाश्ता एवं पौष्टिक भोजन अवश्य उपलब्ध कराया जाए। बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण पर भी विशेष जोर दिया गया। उन्होंने निर्देश दिए कि सेक्टर सुपरवाइजर नियमित निरीक्षण करें और बिना अनुमति अनुपस्थित रहने वाले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने गर्भवती महिलाओं को कोरिया मोदक लड्डू वितरण नियमित करने के निर्देश दिए है। साथ ही गर्भवती महिलाओं की जांच भी नियमित रूप से करने को कहा गया।

त्रिपाठी ने कहा श्मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता यदि ईमानदारी से महिलाओं और बच्चों की देखभाल करें, तो जिले को कुपोषण और एनीमिया से जल्द ही मुक्त किया जा सकता है। बैठक में यह भी तय किया गया कि तिरंगा थाली योजना के अंतर्गत बच्चों को नियमित रूप से संतुलित भोजन दिया जाए।

आंगनबाड़ी केंद्र साफ-सुथरे रखे जाएं और बच्चों को भी स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया जाए। जिन केंद्रों में विसंगतियां हैं, उन्हें चिन्हित कर शीघ्र सुधार के निर्देश दिए गए। बच्चों को दी जाने वाली सिरप और दवाइयाँ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में उपलब्ध कराई जाएं।

कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों और मतभेदों को दरकिनार कर सभी को मिलकर कुपोषण मुक्त जिला अभियान को गति देनी होगी। बैठक में स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button