08/04/2026

बैंक खातों को अनहोल्ड कर रकम निकालने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

0
unhold account

सारंगढ़-बिलाईगढ़। थाना सरसींवा पुलिस ने कूटरचित दस्तावेजों और बैंककर्मियों से साठगांठ कर खातों को फर्जी तरीके से अनहोल्ड कर 31 लाख रुपये निकालने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपियों में शिवा साहू (निवासी रायकोना), पारसनाथ साहू (निवासी चकरदा) और सूर्यकांत साहू उर्फ सोनू साहू (निवासी मोहतरा) शामिल हैं। पुलिस लंबे समय से इनकी तलाश कर रही थी।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

मामले में एचडीएफसी बैंक बिलाईगढ़ और सारंगढ़ के बैंक प्रबंधकों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों का उपयोग कर होल्ड किए गए खातों को अनहोल्ड कराया और रकम निकाल ली। जांच में सामने आया कि एक खाते से 21 लाख रुपये और दूसरे खाते से करीब 10.34 लाख रुपये की निकासी की गई।

इस संबंध में थाना सरसींवा में अपराध क्रमांक 389/2025 और 390/2025 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।

लाखों का सामान जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई इनोवा और सेलेरियो कार, जावा मोटरसाइकिल, एक्टिवा स्कूटी, लैपटॉप, प्रिंटर, मोबाइल फोन और फर्जी दस्तावेज समेत करीब 40 लाख रुपये मूल्य का सामान जब्त किया है।

पुलिस टीम की अहम भूमिका

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आंजनेय वाष्र्णेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे व एसडीओपी विजय कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी वीणा यादव के नेतृत्व में की गई। टीम में कई पुलिसकर्मियों और साइबर सेल की विशेष भूमिका रही।

पुलिस अब इस मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News