राज्य समाचार

7 करोड़ 33 लाख रूपये से 100 नक्सल प्रभावित ग्रामों के मजरा टोलाओं को किया गया रौशन

Spread the love

मोहला (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। नवीन जिला मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी के सुदूर व सघन वनों में बसे एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामों के पारा, मोहल्ला एवं मजरा टोलाओं को मुख्यमंत्री मजराटोला विद्युतीकरण योजना के तहत 07 करोड़ 33 लाख रूपये की राशि स्वीकृत कर विद्युतीकृत कर दिया गया है। इन बसाहटों में निवासरत 1280 परिवारों का जीवन बिजली की रोशनी से वंचित था। यहां बसे परिवार लालटेन व चिमनी के सहारे अपनी जिन्दगी बिता रहे थे। बिजली विभाग द्वारा मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिलें के अस्तित्व में आने के बाद से युद्धस्तर पर अविद्युतकृत बसाहटों को बिजली से रौशन करने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर प्राक्कलन की स्वीकृति हेतु निरंतर कार्यवाही की गई है। फलस्वरूप 1 साल के भीतर ही निविदा जारी करके कार्यादेष संबंधित एजेन्सी को दिलाकर विद्युतीकरण के कार्य को पूर्ण किया गया।

जिससे ग्राम हुरेली, कुन्जकन्हार, मरकाटोला, रेंगाटोला, आलकन्हार, लमटी, मुन्देली, अमापायली, भुरसा, छुरिया, एकटकन्हार, सुवरबोड़, कोतरी, कोरकोट्टी, अडमा, माझीटेाला, मालड़ोेंगरी, चिल्हाटी, जादूटोला, मरारटोला, सरखेड़ा, जामड़ी, तोलुम, नवागांव, हलोरा, मरापीटोला, तरेगांव, ख्वासफड़की, बसेली, गोटुलमुड़ा, मिचगांव, मरकेली, माल्हर, खैरकट्टा, कांडे, खुर्सेखुर्द, सरोली, पुन्गारीटोला, शेरपार, ईरागांव, नेड़गांव, मेढ़ा, कट्टापार, ककईपार, दोरदे, अलकन्हार, कटेंगाटोला, सुवरपाल, कुम्हली, तुमड़ीकसा, रानवाही, रेंगाकठेरा, कोरवा, डोकलाकोंडे, मोहला, नेतामटोला, नातीपार, कुडेंराटोला, कुम्हारी, दनगढ़, जिर्राटोला, पदगोंदी, बगनरा, बिहरीकला, कौड़ीकसा, मार्री, एहोड़ा, चांवरगांव, पटेली, मंडावीटोला, मुरेर, नरसूटोला, तोयागांेदी, पाटनवाडवी,वासड़ी, पटेली, गुन्डरदेही, पंडरीतरई, आतरगांव, बुटाकसा, परसाटोला, तुमड़ीकसा, घोरदा, माहुद, पांगरी, केसरीटोला, नेतामटोला, करमतरा, हांडीटोला, सिंगरायटोला, ओटेबांधा, हाथीकन्हार, पेन्दलकुही, अडमागोंदी, तिरपेमेटा, रंगकठेरा, केकतीटोला एवं छछानपहरी के पारा, मोहल्ला एवं मजराटोलाओं के विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। राजनांदगांव क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री शिरीष सेलट ने बताया कि वनों से घिरे इन ग्रामों के बसाहटों तक पहुंचने का मार्ग अत्यंत दुर्गम है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उन्होंने कहा कि सघन वन क्षेत्र में स्थित होने के कारण इन ग्रामों में 11 के.व्ही. लाइनों को बिछानें के लिए वन विभाग से एनओसी लेना पड़ा। उसके बाद मुख्यमंत्री मजराटोला विद्युतीकरण योजना के अंतर्गत लगभग 07 करोड़ 33 लाख की राशि की प्राक्कलन स्वीकृत कर सघन वनों के बीच से विषम परिस्थितियों में लाईन खींचकर विद्युतीकरण का कार्य किया गया है। इन अविद्युतीकृत बसाहटों के लोगों के अंधेरे जीवन में रोशनी फैलाने के लिए कठिन पहुंच मार्ग एवं घने वनों के बीच से अत्यंत असुविधाजनक स्थिति में भी लाईन विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण कर एक ऐतिहासिक कार्य किया गया है।

सुदूर, सघन वनों में बसे एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के 100 ग्रामों के पारा, मोहल्ला एवं मजरा टोलाओं में कुल 1280 परिवार निवासरत है, जिसमें 1125 परिवारों को कनेक्शन प्रदान किया जा चुका है। वहीं शेष बचे हुए परिवारों को विद्युत कनेक्शन प्रदान करने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। उक्त ग्रामों के बसाहटों में विद्युतीकरण में कुल 65 कि.मी. 11 के.व्ही.लाईन, 275 नग निम्नदाब पोल विस्तार एवं 60 नग 25 के.व्ही.ए.का ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। इस विद्युतीकरण के कार्य में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं वन विभाग का भी सराहनीय योगदान रहा है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button