राज्य समाचार

जांजगीर-चांपा जिले में 4 साल का बच्चा नदी में बहा, पिता के साथ एनीकट को पार कर रहा था….

Spread the love

16.07.22| छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक 4 साल का बच्चा नदी में बह गया। वो अपने पिता के साथ बाइक में बैठकर नदी पर बने एनीकट को पार कर रहा था। उसी दौरान बाइक फिसलने से ये हादसा हो गया है। घटना के 4 घंटे बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका है। देर शाम तक उसकी तलाश जारी थी। मामला मुलमुला थाना क्षेत्र का है।

पामगढ़ क्षेत्र के डोंगाकोहरौद गांव का प्रकाश पटेल अपनी पत्नी और साढ़े चार साल के बेटे शुभम को लेकर मल्हार की ओर गया था। दोपहर के 2 बजे के पास वह वापस लौट रहा था। बताया जा रहा है कि वापस लौटने के वक्त उसने लीलागर नदी पर बने एनीकट को पार कर रहा था। एनीकट में पानी लबालब भरा हुआ था। करीब 2 फीट पानी ऊपर से बह रहा था। इसके बावजूद उसने बाइक से एनीकट पार करने के फैसला लिया था। उसने अपनी बाइक की टंकी में बेटे को बिठाया था। वहीं उसकी पत्नी पीछे चल रही थी।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

आस-पास के लोगों ने बताया कि प्रकाश कुछ दूर तक पहुंच भी गया था। तभी आगे जाकर पानी के तेज बहाव था। उसे बहाव के पास जाते ही बाइक फिसल गई। बाइक फिसलने से प्रकाश, उसका बेटा शुभम वहीं पानी में गिर गए थे। पानी में गिरने के बाद दोनों बहने लगे, लेकिन किसी प्रकार से प्रकाश को बचा लिया गया था। मगर शुभम गहरे पानी में बह गया था।

जानकारी मिली है कि आस-पास के लोगों ने काफी प्रयास किया। उसे तलाश करने का, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद प्रशासन को इस बात की जानकारी दी गई। खबर मिलने पर मौके पर गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई थी। शाम तक उसकी तलाश जारी थी, लेकिन अब तक बच्चे का पता नहीं चल पाया है। शाम होने की वजह से शनिवार को रेस्क्यू ऑपरेशन बंद कर दिया गया है। अब रविवार को बच्चे को तलाशा जाएगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button