मनोरंजन

एक्टर अमित पुरोहित का निधन, सिनेमा जगत में शोक की लहर

Spread the love

बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, एक्‍टर अमित पुरोहित का निधन हो गया है। अमित पुरोहित साउथ की फिल्‍मों के जाने माने अभिनेता थे। 2018 में आई फिल्म सम्‍मोहनम में वह बॉलीवुड अभिनेत्री अदिति राव हैदरी के अपोजिट नजर आए थे। उन्‍होंने अदिति राव हैदरी के एक्‍स बॉयफ्रेंड का रोल निभाया था।इतनी कम उम्र में उनके निधन से साउथ सिनेमा में शोक की लहर है।
बागी फिल्म के अभिनेता सुधीर बाबू ने सोशल मीडिया पर अमित पुरोहित के निधन की खबर दी थी। उन्‍होंने अमित को श्रद्धांजलि दी है। सुधीर बाबू ने ट्विटर लिखा- ‘अमित पुरोहित के अचानक निधन से स्‍तब्‍ध हूं। साममोहनम में अमित मल्होत्रा ने (समीरा के पूर्व प्रेमी) की भूमिका निभाई थी। बहुत ही मिलनसार लड़का और हमेशा हर शॉट के लिए 100% देता था। भगवान उनकी आत्‍मा को शांति दे।’
अमित पुरोहित एक प्रतिभाशाली अभिनेता थे जिन्होंने पंख, बिजुका, आलाप, आदि फिल्मों में अभिनय किया था।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button