राज्य समाचार

लाभांडी गोलीकांड मामला : ओडिशा से ट्रांसपोर्टर गिरफ्तार, दोनों आरोपियों को आमने-सामने बिठाकर पुलिस करेगी पूछताछ

 

रायपुर। लाभांडी गोलीकांड मामले में सुपारी देने वाले ट्रांसपोर्टर संतोष सिंह को ओडिशा के सुंदरगढ़ से हिरासत में ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि ट्रांसपोर्टर को लेकर रायपुर पुलिस आरोपित शूटर अमन शर्मा के सामने बैठाकर पूछताछ करेगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में गोली कांड में हार्डवेयर व्यापारी संदीप कुमार जैन पर ओडिशा के ट्रांसपोर्टर संतोष सिंह ने गोली चलवाई है। गिरफ्तार आरोपी अमन शर्मा ने पूछताछ में पुलिस को इस बात की जानकारी दी है। आरोपित को इस काम को पूरा करने के लिए तीन लाख रुपये मिलने थे। एडवांस में आधी रकम दे दी गई थी। अमन के होटल में रुकने की व्यवस्था भी संतोष सिंह ने ही करवाई थी। वह तीन दिन पहले से रायपुर में आ गया था। संतोष सिंह संदीप कुमार से पैसे देने की बात कह रहा था।
ऐसा नहीं करने करने पर अंजाम भुगतने की भी धमकी दी थी। बुधवार को घर से महज 200 मीटर दूरी पर अमन ने फायरिंग कर दी। आरोपित के साथ कितने लोग शामिल हैं इसकी पतासाजी की जा रही है। वहीं, घायल संदीप के होश में आने के बाद पूछताछ करेगी।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button