राज्य समाचार

SIR: नाम विलोपन पर किसी दल की आपत्ति नहीं, BLA नियुक्ति में बीजेपी आगे

Spread the love

रायपुर    । प्रदेश में चल रहे मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़े दावे और आपत्तियों का ताजा आंकड़ा सामने आया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार 23 दिसंबर 2025 से 18 जनवरी 2026 (शाम 4 बजे तक) की अवधि में राजनीतिक दलों की ओर से कुल 38,846 बूथ लेवल एजेंट (BLA) नियुक्त किए गए हैं।

ड्राफ्ट मतदाता सूची पर प्राप्त दावों और आपत्तियों में भारतीय जनता पार्टी सबसे आगे रही। भाजपा की ओर से 20,017 बीएलए नियुक्त किए गए, जिनके माध्यम से समावेशन के लिए 228 आवेदन प्राप्त हुए। वहीं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 17,681 बीएलए नियुक्त किए। इसके अलावा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) से 528, बहुजन समाज पार्टी से 501 और आम आदमी पार्टी से 119 बीएलए नियुक्त किए गए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार, इस अवधि में किसी भी राजनीतिक दल की ओर से नाम विलोपन के लिए कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई गई है।


फॉर्म के माध्यम से आए आवेदन

ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन से पहले फॉर्म-6 के जरिए 55,017 आवेदन प्राप्त हुए, जबकि फॉर्म-7 के माध्यम से विलोपन के लिए 27,40,759 आवेदन आए, जिनमें अनकलेक्टेबल आवेदन भी शामिल हैं। ड्राफ्ट सूची के प्रकाशन के बाद मतदाताओं से सीधे प्राप्त आवेदनों में फॉर्म-6/6ए के तहत 1,37,783, फॉर्म-7 के तहत 4,077 और फॉर्म-8 के तहत प्रविष्टि सुधार के लिए 40,658 आवेदन दर्ज किए गए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि सभी आवेदनों पर निर्धारित प्रक्रिया और आवश्यक घोषणाओं की पूर्ति के बाद ही नामों को अंतिम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button