राज्य समाचार
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना-2 (पीएमजीएसवाई) में छत्तीसगढ़ पहले स्थान पर
रायपुर । प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना-2 (पीएमजीएसवाई) में छत्तीसगढ़ पहले स्थान पर पहुंच गया है। भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने पीएमजीएसवाई-2 की समीक्षा कर राज्यों की रिपोर्ट जारी की है। उसके अनुसार छत्तीसगढ़ में लक्ष्य का 89 फीसद काम पूरा कर लिया है।
छत्तीसगढ़ को 2248.71 किमी रोड बनाने का लक्ष्य मिला था, जिसके एवज में 2013.64 किमी रोड बनाई जा चुकी है। इस पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव ने विभागीय अधिकारियों और ठेकेदारों को बधाई दी है।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
