राजनीतीराज्य समाचार
वन कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित, कर्मचारी लौटेंगे काम पर

प्रदेशभर में अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से विरोध कर रहे वन कर्मचारियों की हड़ताल आज को स्थगित हो गई है।अब सभी कर्मचारी काम पर वापस लौटेंगे. वहीं कर्मचारियों का कहना है कि अगर दो महीने के भीतर सरकार उनकी मांगे नहीं मानी तो फिर से आन्दोलन के लिए मजबूर होंगे.हड़ताल स्थगित करने का पत्र सरकार को दे दिया गया है। यह जनाकारी छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मुलचंद शर्मा ने दी। बता दें कि वन कर्मचारी अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर लंबे समय से हड़ताल कर रहे थे। वही वन विभाग के रेंजर ने भी आंदोलन को समर्थन दिया था।
प्रदेश भर के कर्मचारी अपने-अपने जिला मुख्यालय में धरना दे रहे थे, जबकि वन कर्मचारियों की सात मांग पूरी हो चुकी है. बाकी मांगों को लेकर हड़ताल जारी था. अब हड़ताल स्थगित होने पर कर्मचारी काम पर लौटेंगे.


WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now

Live Cricket Info