राष्ट्रीय खबरें

कुमारस्वामी कल तक ही मुख्यमंत्री रहेंगे : गौड़ा

Spread the love

केंद्रीय मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने बुधवार को दावा किया कि लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद कर्नाटक में कांग्रेस-जदएस गठबंधन सरकार गिर जाएगी। उन्होंने कहा कि एच. डी. कुमारस्वामी 24 मई की सुबह तक ही मुख्यमंत्री रहेंगे।
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री गौड़ा ने यह भी कहा कि उसके बाद राज्य में नई सरकार के गठन के लिए मंच तैयार होगा। उन्होंने कहा, कुमारस्वामी कल शाम तक ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहेंगे।
सूत्रों के मुताबिक, ऐसी अटकलें हैं कि चुनाव में प्रतिकूल परिणाम का कर्नाटक में गठबंधन सरकार की स्थिरता पर प्रभाव होगा। एक्जिट पोल में पूर्वानुमान जताया गया है कि कांग्रेस-जदएस गठबंधन के लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन कर सकता है।
दोनों पार्टियों ने गठबंधन कर लोकसभा चुनाव लड़ा था। एक्जिट पोल में पूर्वानुमान जताया गया है कि भाजपा कर्नाटक में 28 सीटों में से 21 पर जीत दर्ज करेगी।
भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव में इस दक्षिणी राज्य में 17 सीटें जीती थीं। सत्ताधारी गठबंधन सहयोगियों को यह भी आशंका है कि भाजपा असंतुष्ट विधायकों को अपने पाले में कर सकती है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button