ब्रेकिंग न्यूज़

कुनकुरी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया उषा अर्घ्य,प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की की कामना

देशभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया लोक आस्था का महापर्व छठ

जशपुर। लोक आस्था और सूर्योपासना का महापर्व छठ पूजा पूरे देश में श्रद्धा, उत्साह और भक्ति के वातावरण में सम्पन्न हुआ। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय ने जशपुर जिले के कुनकुरी छठ घाट पर पहुंचकर व्रतियों के साथ उषा अर्घ्य अर्पित किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
जुआ जागरूकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि — “छठ पर्व सूर्योपासना और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। यह पर्व लोक जीवन में शुद्धता, आस्था और पारिवारिक एकता का संदेश देता है।”

इधर, देशभर में भी छठ महापर्व की छटा देखने लायक रही। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, नोएडा, चंडीगढ़ और मुंबई के घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।

पटना के दीघा और कंकड़बाग घाट, गोरखपुर के गुरु गोरखनाथ घाट, और नोएडा के कालिंदी कुंज तट पर हजारों व्रती परिवार सहित उपस्थित रहे। घाटों पर पूरे वातावरण में भक्ति गीतों, ढोलक की थाप और पारंपरिक छठ गीतों की गूंज रही। श्रद्धालुओं ने पारंपरिक ढंग से केले और गन्ने से वेदी सजाकर सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया।

इसी के साथ चार दिवसीय छठ पर्व का विधिवत समापन हो गया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया मंच X पर देशवासियों को छठ पर्व की बधाई दी। उन्होंने लिखा —

“भगवान सूर्यदेव को प्रात:कालीन अर्घ्य के साथ आज महापर्व छठ का शुभ समापन हुआ। चार दिवसीय इस अनुष्ठान के दौरान छठ पूजा की हमारी भव्य परंपरा के दिव्य दर्शन हुए। समस्त व्रतियों और श्रद्धालुओं सहित पावन पर्व का हिस्सा बने अपने सभी परिवारजनों का हृदय से अभिनंदन! छठी मइया की असीम कृपा से आप सभी का जीवन सदैव आलोकित रहे।”

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button