12/04/2026

मुख्यमंत्री ने प्रतीक स्वरूप गोवर्धन पर्वत की पूजा अर्चना कर प्रदेश के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की

0
ovardn

जशपुरनगर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में सपरिवार प्रतीक स्वरूप गोवर्धन पर्वत की पूजा अर्चना की और प्रदेश के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की

इस अवसर पर मुख्यमंत्री की माता जसमनी देवी साय मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी  कौशल्या साय और परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवर्धन पूजा एक पवित्र त्यौहार है इस दिन अन्नकूट की परंपरा निभाई जाती है।

एक महत्वपूर्ण हिंदू पर्व है, जो दीपावली के अगले दिन, कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को मनाया जाता है। यह पूजा भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत को उठाने की लीला की स्मृति में की जाती है। उन्होंने कहा कि गोकुलवासियों को लगातार वर्षा और संकट का सामना करना पड़ा, तब भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी अंगुली पर उठाकर गांववासियों को शरण दी। जिससे आने वाले संकट को दूर किया जा सके।

इस दिन गोवर्धन का चित्र या प्रतीक बनाया जाता है। घर के आंगन में गोबर से गोवर्धन पर्वत का चित्र या आकृति बनाई जाती है।

अन्नकूट के तहत तरह-तरह के पकवान, सब्जियां, मिठाइयां बनाकर थाल में सजाए जाते हैं कृ इसे अन्नकूट कहा जाता है। भगवान कृष्ण की पूजा कर उन्हें अन्नकूट का भोग लगाया जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवर्धन पूजा के दिन गायों की विशेष पूजा की जाती है । जिससे गोवंश के संरक्षण संवर्धन को बढ़ावा मिलेगा।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News