राज्य समाचार

कल रायपुर जिले में बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी

Spread the love

रायपुर । छत्तीसगढ़ में जिले भर में 10 मार्च से 12 मार्च तक पल्स पोलियो अभियान का आयोजन किया जाएगा। 10 मार्च को 35 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक देने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान की सफलता के लिए राज्य में 14395 स्थाई टीकाकरण बूथ बनाए गए हैं। जिसके तहत टीकाकरण दल, वेक्सीनेट और पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। तीन दिवसीय आयोजन के तहत 10 मार्च को बूथ पर खुराक दी जाएगी और जो बच्चे खुराक से छूट जाएंगे उन्हें स्वास्थ्यकर्ता 11 और 12 मार्च को घर जाकर दवा पिलाएंगे।
जिले भर में 10 मार्च से 12 मार्च तक पल्स पोलियो अभियान का आयोजन किया जाएगा। प्रथम दिन बूथ पर व अगले दो दिवस घर घर जाकर 0 से 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस अभियान में महिला एवं बाल विकास और पंचायत विभाग को भी शामिल किया गया है। रायपुर में भी 5 वर्ष तक के 3 लाख बच्चों को आयोजन में शामिल किया जाता है।
बता दें कि विश्व से पोलियो उन्मूलन के तहत राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो दिवस का आयोजन 10 मार्च को होने जा रहा है। 2011 में अंतिम पोलियो का प्रकरण सामने आया था, मगर भारत ने इस बीमारी पर तेजी से काबू पाया और 2014 में भारत पोलियो मुक्त राष्ट्र घोषित कर दिया गया। भारत में पोलियो फिर पैर ना पसारे इसके तहत ही लगातार हर साल अभियान चलाया जाता है। 10 मार्च के लिए राज्य स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। इस दिन राज्य में 35, 98 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button