राज्य समाचार

फर्जी IPS ने रिपोर्टर को किया फोन, ठगी की कोशिश

कोरबा(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। जिले में पत्रकार से ठगी की कोशिश हुई है। रिपोर्टर मनोज यादव के पास एक संदिग्ध फोन आया। कॉलर ने खुद को आईपीएस अधिकारी उदय किरण का करीबी रिश्तेदार बताया। उसने अपने को रायपुर में सीआरपीएफ का कमांडो भी बताया। ठग ने कहा कि उसका ट्रांसफर हो गया है।

और वह अपना फर्नीचर और अन्य सामान बेचना चाहता है। उसने व्हाट्सएप पर फोटो और रेट भेजने की बात कही। फोन पर बात करने का आग्रह भी किया। रिपोर्टर के ज्यादा सवाल-जवाब करने पर है अलर्ट हो गया और फोन-मैसेज करना बंद कर दिया। थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने जांच की बात कही है। वहीं, पुलिस ने ऐसे कॉल से लोगों को अलर्ट रहने को कहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रिपोर्टर को ठगी का एहसास होने पर जब उसने पूछा कि उदय किरण वर्तमान में कहां पदस्थ हैं, तो ठग ने केवल ‘आईपीएस हैं’ कहकर टाल दिया। अधिक सवालों पर उसने फोन काट दिया। ठग ने दो दिन पहले फेसबुक पर अंग्रेजी में मैसेज किया था। उसने नाम, पता और हालचाल पूछा था। दो दिन बाद मोबाइल नंबर 8302776817 से फोन आया। बाद में इस नंबर पर कॉल करने पर कोई जवाब नहीं मिला।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button