राज्य समाचार

अचानकमार टाइगर रिजर्व में दिखा बाघ, कैमरों में कैद की तस्वीरें

मुंगेली (ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़ ) । जिले का अचानकमार टाइगर रिजर्व एक बार फिर पर्यटकों से गुलजार हो गया है। यहां पर लगातार पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है और लोग जिस उद्देश्य से यहां आते हैं वह पूरा हो रहा है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दरअसल अचानकमार टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या बढ़ रही है। इसे देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। वही ATR क्षेत्र में जंगली सूअर, बाइसन, हिरण, चीतल, सहित अनेक जंगली जानवर को देखने का पर्यटक लुफ्त उठा रहे हैं।

 

इसके साथ ही पर्यटकों ने जंगल के बीच झाड़ियों से बाघ को निकलते देखा। जिसे उन्होंने अपने कैमरे में कैद कर लिया। अब बाघ की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल भी हो रहा है।

 

ATR के जंगलों में दिनों दिन बढ़ता जा रहा है बाग का कुनबा

 

बता दें कि, 1 नवंबर से सैलानियों के लिए ATR को खोल दिया गया है। यहां पर खुली जिप्सी के जरिए पर्यटक जंगल भ्रमण करते हैं।

 

 

जहां पर बड़ी संख्या में दूर-दूर से सैलानी भ्रमण के लिए आ रहे हैं दरअसल एक दिन पहले कुछ लोगों को जंगल भ्रमण के दौरान अचानकमार रेंज में एक टाइगर विचरण करते हुए दिखाई दिया, जो वन्य जीव प्रेमियों के लिए सुखद संदेश है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button