राष्ट्रीय खबरें

तेज रफ्तार पिकअप खड़ी ट्रक से टकराई, चालक की मौत

केशकाल। आज सुबह एक तेज रफ्तार पिकअप खड़ी ट्रक टकरा गई। इस हादसे में चालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पिकअप में मुर्गियां भरी थी। हादसा नेशनल हाईवे 30 फरसगांव के अस्पताल चौक के पास हुआ। घ

टना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मामला फरसगांव थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप क्रमांक सीजी 04 एनई 2252 के चालाक धमतरी निवासी सिद्धार्थ ऊर्फ सन्नी छछीरिया और परिचालक लोकेश कुमार ध्रुव पिकअप वाहन में मुर्गी भरकर धमतरी से बीजापुर जा रहे थे। इस दौरान नेशनल हाईवे 30 फरसगांव अस्पताल चौक में सड़क के किनारे खड़े ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेडी 9951 को पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी। इसके चलते परिचालक लोकेश की मौके पार मौत हो गई। वहीं चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि पिकअप चालक की ओर से लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने से यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप का सामने का भाग छतिग्रस्त हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप वाहन में फंसे शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल इस मामले में पुलिस अपराध दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button