राज्य समाचार

किसान भाईयों की खेती ने पकड़ी रफ्तार

Spread the love

हरेली तिहार उत्साह से मनाया अब अच्छी फसल उम्मीद

– श्रीमती नूतन सिदार, सहायक संचालक जनसंपर्क जशपुर 

जशपुरनगर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। बरसात का मौसम है और किसान भाई बंधुओं की खेती-किसानी का समय किसानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होताइहरेली का त्योहार भी बड़े उत्साह से मनाया गया जहां उन्होंने पारंम्परिक औजार और ईश्वर की पूजा अर्चना कर अच्छी फसल की कामना की।

जशपुर जिले के किसान भी अपने खेतो में थरा लगाकर अच्छी फसल की उम्मीद किए हैं।  

किसान दीलिप का कहना है कि खेती बाड़ी अगर सही तरीके से उपयोग किया जाए तो काफी लाभदाय होता है और किसानों को उपज का सही दाम भी मिलता है मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सुशासन में किसानों को समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी भी की जा रही है जिससे किसानों को उनकी उपज का सही दाम मिल रहा है। किसानों को अच्छी फसल लेने के लिए मौसम और फसल का चयन बेहद जरूरी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हर फसल का एक निर्धारित मौसम होता है जैसे धान वर्षा ऋतु में, गेहूं सर्दियों में। यदि किसान सही समय पर बुवाई और कटाई करते हैं, तो पैदावार अच्छी होती है।

भूमि की तैयारी

खेती का समय किसान को मिट्टी की उर्वरता बढ़ान और इसके लिए सही मौका देता है। इससे बीज अंकुरित होने की संभावना बेहतर होती है। किसानों को फसल लगाने से पहले अपने खेत की मिट्टी का परिक्षण और कृषि वैज्ञानिकों से सलाह जरूर लेनी चाहिए ताकि मिट्टी के अनुसार फसल लगाई जा सके।

 किसान भाई बंधुओं को कीटनाशक और खाद का सही उपयोग करना भी जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने सभी किसान भाई बंधुओं को सोसायटी के माध्यम से पर्याप्त मात्रा में खाद बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि खेती बाड़ी करने में कोई समस्या न होने पाए।

यदि किसान सही समय पर जैविक या रासायनिक खाद और कीटनाशक डालते हैं, तो फसल की रक्षा होती है और उत्पादन में वृद्धि होती है।

किसान भाई बंधुओं को बाजार और कीमतें अगर किसान फसल की बुवाई और कटाई समय पर करते हैं तो बाजार में उस फसल की मांग अधिक हो जाती है जिससे किसानों को बेहतर दाम मिल सकते हैं।

अगर सब्जियां ऑफ-सीजन में तैयार होती हैं तो भाव ज्यादा मिलते हैं। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का भी लाभ किसानों को दिया जा रहा है।

खेती-किसानी के मौसम में सरकार बीज, खाद, सिंचाई उपकरण आदि पर सब्सिडी या सहायता देती है। सही समय पर खेती करने से किसान इन योजनाओं का पूरा लाभ ले सकते हैं।

खेती-किसानी का समय अगर वैज्ञानिक और व्यावसायिक समझ के साथ अपनाया जाए तो यह किसानों के लिए बेहद लाभदायक हो सकता है  उत्पादन ज्यादा होगा, लागत कम, और बाज़ार में अच्छे दाम मिलेंगे।

जशपुर जिले की मिट्टी बहुत ही उपजाऊ है किसानों को फल फूल सब्जी से बढ़िया लाभ मिल रहा है। किसान अपनी भूमि पर सीजन अनुसार फसल लेते हैं। धान के साथ साग सब्जी, फल फूल की भी अच्छी खेती कर रहे हैं।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button