राजनीतीराज्य समाचार

उमेश ने अपराधिक पृष्ठभूमि वाले को अपने साथ जोड़ा-भाजपा

Spread the love

खरसिया में कांग्रेस प्रत्याशी उमेश पटेल के समर्थन में चुनावी मैदान से पीछे हट जाने वाले बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी विजय जायसवाल के आचरण एवं व्यवहार पर भाजपा से जुड़े लोगों ने प्रश्न चिन्ह लगाया है

एक हस्ताक्षरयुक्त बयान में भाजपा से जुड़े लोगों ने कहा कि विजय जायसवाल की पृष्ठभूमि अपराधिक रही है। कांग्रेस ने ऐसे व्यक्ति से सौदेबाजी कर उसे चुनावी मैदान से हटाने का काम किया। जायसवाल के खिलाफ पूर्व में गिरफ्तारी वारंट निकल चुका है। एक तरफ कांग्रेस प्रत्याशी उमेश पटेल अपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों को अपने साथ जोड़ रहे, वहीं दूसरी तरफ स्वच्छ छवि वाले भाजपा प्रत्याशी ओ.पी. चौधरी पर लगातार अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। भाजपा नेताओं ने बयान में कहा कि उमेश पटेल को इस कृत्य के लिए खरसिया की जनता माफ नहीं करेगी और इस चुनाव में उन्हें सबक सिखाएगी।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button