राज्य समाचार

कार्तिक पूर्णिमा पर पुण्य स्नान के साथ दीपदान की निभाई परंपरा

कोरबा। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रगति नगर के देव तालाब और ऊर्जा नगर गेवरा के बड़े शिव मंदिर तालाब में सुबह से ही महिलाएं पूजा पाठ के लिए मंदिर परिसर में पहुंची।

आज बुधवार को तडक़े करीब 5:00 बजे महिलाएं तालाब किनारे पहुंचीं और सूर्योदय से पहले विधिवत पूजा-अर्चना कर द्वीपदान किया। तालाब में तैरते दीपों की रोशनी ने चारों ओर प्रकाशमय थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

धार्मिक मान्यता के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा पर द्वीपदान का विशेष महत्व है।

तालाब में द्वीप दान करने पहुंची  भोली जायसवाल, सुनीता भदौरिया,हेमलता चंद्रा ने संयुक्त रूप से बताया कि आज के दिन नदी तालाब में द्वीप प्रवाहित करने से पितृ दोष शांत होता है, घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है और अधूरे कार्य सिद्ध होते हैं।

इसलिए महिलाएं दीये जलाकर भगवान विष्णु और भगवान शिव से परिवार की मंगलकामना करती हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button