करियरराज्य समाचार

महिला ने अपने पति की कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, आरोपी महिला गिरफ्तार

24.05.23| कोंडागांव जिले में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि, दोनों के बीच किसी मामले को लेकर मामूली विवाद हुआ था। कुछ देर तक हुई बहस के बाद मामला शांत हो गया था। लेकिन पत्नी काफी खफा थी। फिर अपने कमरे में सो रहे पति की सुबह साढ़े चार बजे कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद मौके से फरार हो गई थी। हालांकि, अब पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोंडागांव सिटी कोतवाली का है।

जानकारी के मुताबिक, इलाके के रहने वाले सुकरूदास सूर्यवंशी ने तीन शादी की थी। पहली पत्नी के निधन के बाद दूसरी और दूसरी के रहते हुए तीसरा विवाह किया था। इनमें से दूसरी पत्नी अलग रहती थी। सुकरूदास अपनी तीसरी पत्नी जगबती सूर्यवंशी और बेटे के साथ रहता था। हत्या वाली रात 21 मई को अपनी दोनों पत्नियों के साथ कोंडागांव के टेमरूपरा में एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह में गया हुआ था। रात करीब 11 से 12 बजे के बीच सभी घर लौट आए। उनका बेटा अमृतदास भी अपने कमरे में जाकर सो गया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रात में सुकरूदास और उसकी पत्नी जगबती के बीच कुछ विवाद हुआ। हालांकि, कुछ देर तक बहस होने के बाद मामला शांत हो गया था। लेकिन, किसी बात को लेकर जगबती अपने पति से खफा थी। इसलिए सुबह करीब साढ़े चार बजे जब पति गहरी नींद में थे तब जगबती कमरे से बाहर निकली। फिर सबसे पहले अपने बेटे के कमरे को बाहर से बंद कर दी। जिसके बाद घर में रखी कुल्हाड़ी लेकर अपने पति के कमरे में आई। फिर कुल्हाड़ी से एकाएक पति पर वार कर दिया। वहीं बेटे ने मामले की शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई। पुलिस जांच में जुटी। जिसके बाद पुलिस को पता चला की जगबती दो दिन से इलाके के जंगल में छिपी हुई है। फिर पुलिस ने उसे ढूंढना शुरू किया। जंगल में एक ठिकाने से उसे पकड़ लिया गया। पुछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल लिया। पुलिस अफसरों ने बताया कि, मंगलवार की शाम उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button