राज्य समाचार
अगले 2-3 दिनों तक बारिश होने के आसार

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। मानसून की एंट्री से पहले ही मौसम ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत अन्य कई जिलों में दिन भर बादल छाए रहने के बाद झमाझम बारिश हो रही है। नौतपा के बीच हो रही बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है।

नौतपा के शुरुआत वाले दिन से ही प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। हीं, मौसम विभाग ने एक हफ्ते के लिए प्रदेश भर के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई थी। इसी बीच मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर समेत कई अन्य जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now


Live Cricket Info