राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें
कत्ल कर दफन कर दी लाश, सूखे तालाब में सुराग तलाश रही फॉरेंसिक की टीम, इलाके में फैली सनसनी

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा में एक युवती की लाश मिली है. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची है. मामले की तहकीकात की जा रही है.

मिली जानकारी के मुताबिक सरगुजा के दरिमा थाने क्षेत्र की घटना है. बताया जा रहा है कि सूखे तालाब में लड़की की लाश दफन थी. गड़ा हुआ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है.
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now

बताया जा रहा है कि हत्या कर शव को दफन कर दिया गया है. गांव वालों की सूचना पर फॉरेंसिक और पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची. शव को गड्ढे से खोदकर बाहर निकाला गया है.
फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है. युवती की अब तक पहचान नहीं हो सकी है. दरिमा थाना क्षेत्र के गांव-भालू कछार नगेरा घुटरा की घटना है. शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई है. पुलिस जांच में जुटी है.





